Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 September, 2026 11:15 AM IST
मौसम अपडेट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत भारत के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश 12-20 सेमी तक दर्ज की गई, जिससे इन इलाकों में तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. वहींं, IMD ने 20 सिंतबर से 26 सिंतबर तक 15 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. आगे जानें.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम में कई बदलाव देखनेस को मिल रहे हैं. दोपहर में तेज उमस भरी गर्मी तो शाम के वक्त ठंडी हवाएं चल रही है. मौसम विभाग IMD के मुताबिक आज आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा और इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C–36°C और न्यूनतम तापमान 24°C–26°C के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में दोपहर तक, उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ़्तार बढ़कर 20 किमी/घंटा हो जाएगी. शाम-रात के समय, उत्तर-पूर्व से चलने वाली हवाओं की रफ़्तार धीमी होकर 12 किमी/घंटा तक हो सकती है.

पूर्वी और दक्षिण इलाकों में अगले 6 दिनों मौसम का हाल?

पूर्वी इलाकों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 20-26 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में बिहार में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने के साथ-साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. 

दक्षिण क्षेत्रों में 20-26 सितंबर के दौरान रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ जगहों पर या काफी बड़े इलाके में बारिश होने का IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है और इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश-बिजली गिरने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 25-26 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने और साथ ही गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में छिटपुट या कहीं-कहीं बारिश होने और साथ ही गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी IMD ने आशंका जताई है.

इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश 25–26 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

पूर्वोत्तर इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोतर क्षेत्रों में कई बदलाव होने की उम्मीद जताई है. IMD के अनुसार असम,अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 25–26 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इस दौरान इन इलाकों में तापमान में बड़ा देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Rain Alert Up Heavy Rain Thunderstorm issued warnings over 15 areas
Published on: 21 September 2026, 11:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now