कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 July, 2026 11:01 AM IST
IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है और इसी दौरान सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है. साथ ही धूल भरी हवाओं का भी चलना जारी है. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने दिल्ली समेत कई राज्यों में  2 से 4 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे इलाके के लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी. आइए आगे जानें देशभर के मौसम का हाल.

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम यूर्टन लेने वाला है राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है. सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने दोपहर से शाम के समय हल्की से बहुत हल्की बारिश, तूफ़ान, बिजली कड़कने तेज़ हवाएँ चलने की संभावना जताई है. इसी बीच राजधानी का तापमान 36°C से 38°C से 27°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर कम से कम तापमान सामान्य से ज़्यादा (1.6°C से 3.0°C) और कई जगहों पर सामान्य के करीब (-1.5°C से 1.5°C) रहेगा.

यूपी, पंजाब, हरियाणा में आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के लोग तेज गर्मी के प्रकोप से बेहाल थे. प्रंचड गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. इसी के चलते IMD ने हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब में 1-6 जुलाई और उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 3-6 जुलाई में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों में जुलाई की शुरुआत होते ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 2 जुलाई और 6 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है.

इसके अलावा, 30 जून और 1 जुलाई के बीच उत्तराखंड में तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) चलने की आशंका है.

मध्य और पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना

मध्य भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज़्यादातर या सभी इलाकों में 30 जून से 6 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है और पूर्वी, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर 30 जून से 4 जुलाई के बीच आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है.

वहीं, पूर्वी राज्यों में 1 जून से 6 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 जून से 5 जुलाई के दौरान झारखंड, बिहार में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वोतर भारत में मौसम अपने रंग बदलता नजर आ रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने 1-6 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश और आंधी-तूफान और बिजली गिरने होने की संभावना जताई है. इसके अलावा, पश्चिम राज्यों में 1-6 जुलाई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा में 3 से 6 जुलाई तक गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Rain Alert Thunderstorm Weather Update india Check Weather Forecast
Published on: 01 July 2026, 11:09 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now