Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 April, 2023 11:02 AM IST
IMD Rain Alert

Weather forecast: देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. कहीं बेमौसम बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं. जहां बीते दिन बुधवार को ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ बना रहा तो वहीं आज गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

दिल्ली मौसम की जानकारी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. यहां आज गुरुवार को आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं. नोएडा में तो घने बादल छाए हुए हैं. इस दौरान आज सुबह दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है.

ये भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली सहित इन राज्यों में मौसम सुहावना, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

बीते दिनों इन जगहों पर हुई बारिश

बीते दिन बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के कई हिस्सों पर गरज के साथ बारिश देखने को मिली. इसके साथ ही बीते दिन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी कल जमकर बादल बरसें.

जानें, बाकि राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. हालांकि इसके बाद 8 अप्रैल से राज्य में फिर से मौसम बदलने की संभावना है और यहां एक बार फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ बने रहने का अनुमान है. आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने वाला है.

वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा इस दौरान हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं.

English Summary: IMD Rain Alert: Hail will fall with rain in these states, heat will wreak havoc here
Published on: 06 April 2023, 11:07 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now