जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 April, 2026 11:21 AM IST
भीषण गर्मी के बाद होगी बारिश (Image Source- AI generate)

अप्रैल का महीना खत्म होने को है और गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान  हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर लू से लेकर भीषण लू जैसी स्थितियां बनी रहीं. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश (7–11 cm) दर्ज की गई. IMD ने अगले एक सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत में 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत में बारिश होने की आशंका जताई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. यानी की राजधानी में लोगों को हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा और कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. साथ ही दोपहर-शाम को गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है. ऐसे में राजधानी का तापमान 43°C से 45°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है.

उत्तर पश्चिम भारत में बारिश-बर्फबारी की संभावना

भारतीय मौसम का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद,हिमाचल प्रदेश में  28–30 अप्रैल के दौरान और उत्तराखंड में 2 मई के दौरान, कुछ जगहों से लेकर काफ़ी जगहों पर, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी होने की संभावना है.

वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 अप्रैल–2 मई के दौरान, कुछ जगहों से लेकर छिटपुट जगहों पर, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल–2 मई के दौरान और राजस्थान में 26–29 अप्रैल के दौरान भी ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय 

पूर्वोत्तर भारत में 26 अप्रैल से 2 मई के दौरान मौसम करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. हालाँकि, अरुणाचल प्रदेश में 27 अप्रैल को फिर 30 अप्रैल से 2 मई को असम और मेघालय में 27 से 30 अप्रैल तक कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की IMD ने चेतावनी दी है.

झारखंड,ओडिशा और बिहार में झमाझम बारिश

पूर्वी भारत में तेज गर्मी के बाद अब मानसून बनने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग IMD ने भी 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं 30–50 km प्रति घंटा तक चलेगी और साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है.

इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है. यानी की आने वाले दिनों में इन इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज बारिश की चेतावनी

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 26–30 अप्रैल के दौरान केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तथा कर्नाटक में 26 अप्रैल–2 मई के दौरान तेलंगाना में, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Rain alert After Heatwave Delhi India weather forecast
Published on: 27 April 2026, 11:27 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now