Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 August, 2026 10:25 AM IST
आज कैसा रहेगा मौसम का हाल (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मानसून ने अपना उग्र रुप दिखा दिया है और इस दौरान कई राज्यों में तेज मूसलाधार बारिश का होना जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने दिल्ली, यूपी समेत 15 से अधिक राज्यों में अगले 12 घंटों के दौरान तेज झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज हवा आंधी-तूफान आने की चेतावनी भी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 12 अगस्त के बीच भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 अगस्त के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अगस्त को अच्छी बारिश के आसार हैं. पंजाब में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.

मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 11 अगस्त तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 से 10 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा भी दर्ज होने की संभावना है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का असर

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मानसून का प्रभाव लगातार बना रहेगा. बिहार में 9 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि 10 से 12 अगस्त के बीच भी कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है.

ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड में भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. लगातार वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.

पश्चिम और दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश

कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भी मानसून का असर बना रहेगा. कोंकण और गोवा में लगातार बारिश होने की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

वहीं, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में व्यापक वर्षा होने की IMD ने आशंका जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Orange Alert Heavy Rain Up Bihar 15 States Next 12 Hours Weather Update
Published on: 07 August 2026, 10:29 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now