Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 May, 2026 11:52 AM IST
10 राज्यों में IMD ने हीटवेव अलर्ट जारी किया (Image Source-AI generate)

देश के कई इलाकों में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है और लोगों को बस यह उम्मीद है कि कब मानसून दस्तक देगा. IMD के अनुसार उत्तर भारत तक के हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ रही है, हालांकि कई क्षेत्रों में तेज आंधी, धूलभरी हवा चल रही है. इस दौरान दिल्ली-NCR में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग ने इस सप्ताह भीषण लू चलने की भी चेतावनी दी है. चलिए आगे जानें देशभर के मौसम का मिजाज.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहेगा यानी की दिन के समय राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर लू चलने की उम्मीद है, जबकि कुछ अलग-अलग जगहों पर भीषण लू चल सकती है. पूरे दिन, ज़मीन पर तेज़ हवाएँ लगातार चलती रहेंगी, जिनकी रफ़्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटे के बीच होगी, और कभी-कभी झोंकों में यह 35 किमी प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है. इस दौरान दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान 45°C से 47°C और 27°C से 29°C के बीच रहने की आशंका है.

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम अन्य इलाकों में भारी बारिश

पूर्वोतर भारत में मौसम यूर्टन लेने वाला है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 22, 25 और 26 मई को अरुणाचल प्रदेश में 21, 22 और 26 मई को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा, 23 और 24 मई को अरुणाचल प्रदेश मौसम खराब होने की IMD ने चेतावनी दी है. इस दौरान इन इलाकों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40-50 किमी/घंटा तक हो सकती है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20-24 मई के दौरान मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग IMD के अनुसार केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20-22 मई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 24 मई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22-24 मई के दौरान और रायलसीमा में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है.

IMD ने इन राज्यों में लू की चेतावनी दी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 24-26 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है. 20-23 मई के दौरान विदर्भ के कुछ हिस्सों में, 22-23 मई के दौरान पंजाब में, 20-26 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, और 20-23 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की IMD ने संभावना जताई है.

इसके अलावा, 20-25 मई के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 24-26 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, 26 मई को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24-26 मई के दौरान विदर्भ में 20-24 मई के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और ओडिशा में; 20-23 मई के दौरान बिहार में और 20-26 मई के दौरान राजस्थान में लू चलने का साथ IMD ने संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Issues Heatwave alert Heavy Rain Warning south-india
Published on: 21 May 2026, 11:57 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now