Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 March, 2026 11:52 AM IST
दिल्ली-NCR समेत इन 13 राज्यों में तूफानी मौसम का खतरा (Image Source-pixabay)

रविवार के दिन यानी कल दिल्ली-एनसीआर में सबहु-सुबह ठंडी हवाओं का चलना जारी रहा साथ ही दोपहर के वक्त तेज धूप भी निकली जिससे मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला. वहीं 23 मार्च यानी आज आसमान में काले बादल छाए हुए थे और इसी दौरान राजधानी में सुबह के वक्त बारिश की बौछारों होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में तापमान करीबन 21°C तक पहुंच गया है, जिससे मौसम सुहाना और लोगों को मार्च की इसी तपती झूलसती गर्मी से राहत मिल रही है.

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान काले बादलों से घिरा रहेगा. सुबह और दोपहर के बीच, गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C से 32°C और 15°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है. सतह पर चलने वाली हवा के उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने की उम्मीद है; सुबह के समय इसकी गति 05 kmph तक पहुंच सकती है, और हवा शांत रहेगी. दोपहर में, हवा की गति बढ़कर 15 kmph हो जाएगी.

वहीं, कल राजधानी में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बारिश का होना भी जारी रहेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है. ऐसे में मौसम विभाग IMD ने दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C से 32°C और 14°C से 16°C के बीच रहने की उम्मीद जताई है और दोपहर तक, हवा की गति बढ़कर 15 kmph हो जाएगी, और यह उत्तर-पश्चिम दिशा में चलने की संभावना हो, सकती है.

उत्तर-पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत में IMD मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग IMD ने 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 23 और 26 मार्च को हिमाचल प्रदेश में; और 23 मार्च यानी आज उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश/बर्फ़बारी होने की संभावना है, जिसके साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तूफ़ान और तेज़ हवाएँ (30–50 kmph की रफ़्तार से झोंके) चल सकती हैं.

25 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में और 23 तथा 25 मार्च को पूर्वी राजस्थान में  लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तूफ़ान और तेज़ हवाओं 30–40 kmph की रफ़्तार से चलने की मौसम विभाग ने आंशका जताई है और 22 तथा 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने की भी संभावना है.

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 22 और 24 मार्च को असम और मेघालय में 22 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में, गरज-चमक और तेज़ हवाओं जिनकी गति 30–50 kmph  रफ़्तार से चलने की संभावना है. इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और अगले 5 दिनों तक पूरे पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भारतीय मौसम ने जताई है.

इन 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

पूर्वी-मध्य-पश्चिमी भारत में भारतीय मौसम विभाग ने इन 13 राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है-

        राज्य                            

  तारीख                 

  मौसम की स्थिति

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल

22-24, 27-28 मार्च

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ, हल्की बारिश

सिक्किम

24 मार्च

कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना

गंगा मैदानी पश्चिम बंगाल  

24, 27, 28 मार्च 

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ, हल्की बारिश

बिहार, झारखंड, ओडिशा 

24-28 मार्च 

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ, छिटपुट बारिश

छत्तीसगढ़   

22-28 मार्च 

हल्की से मध्यम बारिश, गरज, तेज़ हवाएँ और बिजली चमकने की संभावना     

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा         

22-24 मार्च

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ

तेलंगाना    

22, 25, 26 मार्च 

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ 

मध्य महाराष्ट्र

23-24 मार्च 

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ 

मराठवाड़ा 

23-25 मार्च  

गरज, बिजली, तेज़ हवाएँ  

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

  • मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान 3-6°C की वृद्धि होने की संभावना है, सिवाय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के, जहाँ तापमान में 4-7°C की वृद्धि होगी, और पूर्वी उत्तर प्रदेश के, जहाँ तापमान में 7-10°C की वृद्धि होगी; इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • इसके अलावा, पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6°C की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • IMD ने महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना जताई है.

  • गुजरात में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की वृद्धि होने की आंशका है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • वहीं, दक्षिणी प्रायद्वीप में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Issues Alert for 13 States Thunderstorms Lightning and Strong Winds
Published on: 23 March 2026, 11:57 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now