Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 May, 2023 6:21 PM IST
हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

Weather Update: भारत में बीते कुछ दिनों से मौसम की स्थिति दिन पर दिन बदलती जा रही है. देश के कई राज्यों में तो तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में अनुमान है कि आने वाले कुछ ही दिनों में लोगों को कई छोटे व बड़े शहरों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है. मौसम में परिवर्तन को देखते हुए IMD ने आज की मौसम से संबंधित भविष्यवाणी जारी कर दी है.

दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही लोगों को गर्मी की मार का सामना करना पड़ रहा है. वैसे दिखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. अगर हम आज के तापमान की बात करें, तो दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तापमान सुबह के समय 30-33 डिग्री सेल्सियस तक रहा है. वहीं दोपहर के समय तापमान 45-49 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. साथ ही हवाओं की गति 7 km/h तक चलने की संभावना है.

22 मई तक राजस्थान का मौसम (Rajasthan weather till May 22)

मौसम विभाग के द्वारा जारी कि गई ताजा अपडेट के मुताबिक, राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 22 मई तक लू (Loo)  और गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने बीकानेर, चूरू, जैसलमेर एरिया के कई इलाकों के लिए हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी कर दिया है. ताकि यहां के लोग अपने आपको सुरक्षित रख सके. अनुमान है कि राजस्थान में 22 मई के बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत की सांस मिल सकती है.

इन शहरों में होगी आज बारिश

मिली जानकारी के मुताबिक, 20 मई से लेकर 22 मई के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. बताया जा रहा है कि केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तमिलनाडु के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है और साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है.

English Summary: IMD issued yellow alert regarding heatwave, it will rain here today
Published on: 19 May 2023, 06:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now