‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 July, 2023 6:21 PM IST
आज का मौसम

भारत में जैसे-जैसे जुलाई का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे बारिश का दौर भी तेज होता जा रहा है. देश के कुछ राज्यों में तो बीते दो से तीन दिनों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देशभर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली में आज का मौसम

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है. देखा जाए तो कुछ दिनों पहले तक दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही थी. वहीं मौसम में अचानक परिवर्तन से अभी दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत की सांस मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी आज के दिन दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा यह भी अनुमान है कि दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है.

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जुलाई से लेकर 2 जुलाई, 2023 तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है. IMD का पूर्वानुमान है कि 1,2,3 अगस्त को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है.

1 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से भारी बारिश बने रहने की संभावना है. साथ ही तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक क्षेत्र के मौसम में परिवार्तन होने की संभावना है.

आज यानी की 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है. 1 और 2 अगस्त 2023 को नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

English Summary: IMD issued alert regarding rain, weather will be like this on weekend
Published on: 29 July 2023, 06:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now