Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 May, 2024 6:46 PM IST
आज का मौसम

Today Weather Report: भारत के विभिन्न राज्यों में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है. देखा जाए तो कहीं बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, तो कहीं भीषण गर्मी पड़ने से तापमान लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है.

IMD का कहना है कि 16 मई तक महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात के विभिन्न जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. आइए आज के मौसम का हाल के बारे में जानते हैं...

IMD की बारिश को लेकर अलर्ट

IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में मौसम का रुख बदला-बदला सा रहने वाला है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 15 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. 17 और 18 मई, 2024 को असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी भारी वर्षा होने की संभावना है.

17-19 मई, 2024 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है.  

अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 16-18 मई के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी है. 17 और 18 मई को पंजाब, दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गंभीर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.  

English Summary: IMD issued alert IMD Weather Update rain alert aaj ka mausam
Published on: 14 May 2024, 06:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now