Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 July, 2024 11:20 AM IST
मौसम की ताजा अपडेट, सांकेतिक तस्वीर

Weather Update: देशभर के अलग-अलग इलाकों में इस समय बारिश का सिलसिला जारी है. देखा जाए तो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीते कुछ दिनों से बारिश होने से तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है. अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून सामान्य स्थिति से दक्षिण में रहने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 19 जुलाई को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR, गाजियाबाद और नोएडा में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में आइए आज के मौसम/Weather  के बारे में विस्तार से जानते हैं...

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई, 2024 तक गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक और गुजरात में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन दिनों तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है. 18 जुलाई के दिन तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है. 17-21 जुलाई के दौरान ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, 21 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. साथ ही 17-21 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 17 और 18 जुलाई को उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

English Summary: IMD issued alert Heavy rain warning in many states for next 5 days Latest weather update
Published on: 17 July 2024, 11:22 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now