Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 October, 2026 10:37 AM IST
ताजा मौसम अपडेट (Image Source-AI generate)

अक्टूबर के महीने की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. कई राज्यों में आंधी-तूफान तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया है, जिससे तापमान में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद जताई है. चलिए आगे इस लेख में जानें कैसे रहेगा आपके शहर में मौसम.

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं और कई इलाकों में तेज बारिश होने के साथ ओले और तेज हवाएं हुई है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इसी दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 16-18 अक्टूबर में इन सभी इलाकों में झमाझम बारिश होने की, आशंका जताई है.

वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब,पूर्वी राजस्थान में भी मानसून दस्तक देगा. मौसम विभाग IMD के अनुसार 14-16 अक्टूबर में कहीं-कहीं बारिश होने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

मध्य भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 20 अक्टूबर तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में 14 से 20 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 19 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 18 अक्टूबर, विदर्भ में 18 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 14 से 15 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? 

पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बिहार में 16 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. झारखंड, ओडिशा में 15 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14 से 17 अक्टूबर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में 16 से 19 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 से 20 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी और दक्षिण भारत के राज्यों में भी वर्षा का अनुमान

पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 14 से 20 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 15 से 20 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, कोंकण और गोवा में 15 से 19 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र में 15 से 20 अक्टूबर और मराठवाड़ा में 16 से 20 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक तथा बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, IMD ने15 से 20 अक्टूबर के बीच, दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Heavy Rainfall Thunderstorm Hailstorm Alert More than 22 States up Bihar
Published on: 15 October 2026, 10:40 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now