Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 September, 2024 11:35 AM IST
मौसम की ताजा अपडेट, सांकेतिक तस्वीर

Mausam: सितंबर का महीना लगभग खत्म हो ही चुका है. लेकिन वही अभी भी कुछ राज्यों में गर्मी का कहर तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान को राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 25-26 के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ‘रेड अलर्ट/Red Alert’ जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज भारत के करीब 14 राज्यों में भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में आइए आज के मौसम का हाल/Today's weather condition कैसा रहने वाला है. इसके बारे में यहां विस्तार से जानते हैं.

7 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वर्षा होने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 30 सितंबर तक केरल और अन्य कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. 25-26 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

मध्य भारत के मौसम का हाल

अगले 3 दिनों के दौरान  छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक से लेकर व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. उसके बाद के अगले 4 दिनों के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 25 से 27 सितंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 25 और 26 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

English Summary: Imd Heavy rain warning of the country for the next 7 days IMD issued Red Alert latest Weather Forecast
Published on: 25 September 2024, 11:40 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now