Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 July, 2025 5:57 PM IST
आज के मौसम का हाल (सांकेतिक तस्वीर)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आगामी 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच उत्तर, पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेमी या उससे अधिक) होने की चेतावनी भी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, मेघालय, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ऐसे में आइए मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, जानें कि देशभर में मौसम की स्थिति क्या रहने वाली है.

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ बारिश की चेतावनी

3 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेमी या उससे अधिक) की संभावना है. वहीं 3 से 9 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 5 से 9 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू में भी तेज़ बारिश की चेतावनी दी गई है.

7 जुलाई को होगी मूसलाधार बारिश

3 जुलाई को दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. 3, 6 और 7 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. कोंकण, गोवा, गुजरात और कच्छ क्षेत्रों में भी अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, बिहार, झारखंड और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में 3 से 9 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. 6 और 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी अलर्ट

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है. 6 जुलाई को मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. दक्षिण भारत में भी कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तटीय क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

English Summary: Imd heavy rain alert July 2025 weather warning india
Published on: 03 July 2025, 05:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now