Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 July, 2025 5:12 PM IST
देशभर में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 7 दिन कई राज्यों में तेज़ बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

जुलाई का पहला सप्ताह लगभग खत्म हो चुका है और देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 7 दिनों यानी 04 जुलाई से 10 जुलाई तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

अगले 24 घंटों के दौरान 4 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी 4 से 10 जुलाई के बीच अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं का भी असर रहेगा.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की चेतावनी है. विशेष रूप से 5 से 9 जुलाई तक इन इलाकों में मौसम अधिक खराब रह सकता है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, गुजरात और मराठवाड़ा में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 6 और 7 जुलाई को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में भी तेज़ हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.

6 जुलाई तक इन राज्यों में होंगी झमाझम बारिश

अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी 5 और 6 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पूर्वोत्तर के बाकी हिस्सों में अगले सात दिन हल्की से मध्यम वर्षा के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की आशंका है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और माहे में भी भारी बारिश का अनुमान है. 4 से 10 जुलाई के बीच तटीय और आंतरिक कर्नाटक में लगातार वर्षा हो सकती है.

बरतें ये सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़ी सरकारी सलाहों का पालन करें.

English Summary: IMD Heavy rain alert india 7 day forecast lightning wind warning
Published on: 04 July 2025, 05:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now