कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 July, 2026 10:08 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में रविवार की बारिश से राजधानी के लोगों को गर्मी से कुछ तो राहत मिली फिर उसके बाद गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हो गए. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 7 जुलाई यानी की आज राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ तो राहत मिलेगी. वहीं, IMD ने  6 से 8 तारीख तक मध्य महाराष्ट्र में 8 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है और जिससे लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है. IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में अगले 5 दिनों मौसम सुहाना बना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 6-12 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की आशंका जताई है.

यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट

दिल्ली समेत यूपी तक में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है और इलाके के लोगों को बस यह उम्मीद है कि तेज बारिश हो जाए जिससे तापमान में कुछ बदलाव आ जाए. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने 7-9 और 11-12 जुलाई को पंजाब में 7-9 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7-12 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में  6-9 को पूर्वी राजस्थान में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

बिहार, ओडिशा पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पूर्वी भारत में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की आशंका है और मौसम विभाग IMD ने भी पूर्वी क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 6, 8 और 10-12 जुलाई को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर भारत मेंल मौसम ने करवट ले ली और इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने 7 से 12 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर या काफी बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, 6 से 10 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. ऐसे में इलाके के लोगों को IMD सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी है.

पश्चिम और दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है और इन इलाकों के लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है. मौसम विभाग IMD ने 6 से 12 जुलाई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात क्षेत्र में काफी बड़े पैमाने पर या बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, दक्षिण भारत के इलाकों में भी मौसम ने जुलाई के महीने में अपने रंग दिखाना शुरु कर दिया है. IMD के अनुसार 6-12 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 6-12 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Heavy Rain Alert Bihar-Up-Delhi 20 States Weather Update
Published on: 07 July 2026, 10:12 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now