Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 July, 2025 3:04 PM IST
देशभर में भारी बारिश का अलर्ट! अगले 7 दिनों तक बारिश और तूफान का दौर जारी रहेगा (सांकेतिक तस्वीर)

मौसम विभाग (IMD) ने पूरे देश के लिए भारी बारिश और तूफानी मौसम का अलर्ट जारी किया है. अगले 7 दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है.

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 02 से 07 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में 02 से 05 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 02 और 03 जुलाई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में तूफान और तेज हवाएं की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. 02 से 07 जुलाई तक इन राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और गरज-चमक का दौर रहेगा. हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. इसके अलावा, आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. आगामी एक सप्ताह तक यह क्षेत्र मानसून की जोरदार गतिविधियों से प्रभावित रहेगा.

पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इन राज्यों में आंधी-तूफान और भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है. तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

English Summary: imd Heavy rain alert across the country Rain and storm will continue for the next 7 days Weather Forecast
Published on: 02 July 2025, 03:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now