Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 July, 2025 10:54 AM IST
देशभर में भारी बारिश का अलर्ट! 10 जुलाई तक इन राज्यों में रहे सतर्क (सांकेतिक तस्वीर)

देशभर में बीते कुछ दिनों से मानसून पूरी तरह से सक्रिया हो चुका है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई, 2025 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया गया है.

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 7 से 9 जुलाई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में आइए आज के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं...

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. 5 से 10 जुलाई तक हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. जम्मू, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 6 से 10 जुलाई तक वर्षा का दौर जारी रहेगा. मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 5 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है. वहीं झारखंड, ओडिशा और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में 5 से 7 जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है. 6 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है. 7 से 9 जुलाई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है.

महाराष्ट्र और गुजरात में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के घाट क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. अनुमान है कि 6 और 7 जुलाई को मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में भी वर्षा तेज होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, खासकर 5 और 6 जुलाई को मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और माहे में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD ने मछुआरों को 5 से 9 जुलाई तक अरब सागर के गुजरात, कोंकण, गोवा तट, सोमालिया तट, ओमान और यमन के आस-पास के समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि इन क्षेत्रों में समुद्र बहुत उथल-पुथल वाला रहेगा.

English Summary: IMD Heavy rain alert across the country Be cautious in these states till July 10 warning issued for fishermen
Published on: 05 July 2025, 10:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now