Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 May, 2026 11:35 AM IST
IMD ने देश के कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

मई के महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना इतना प्रकोप नहींं दिखाया था, जितना मई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में देखने को मिला. IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर से लेकर कई राज्यों में मौसम यूर्टन लेने वाला है. यानी मई के आखिरी हफ्ते में लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों, साथ ही पूर्वी भारत के सटे हुए क्षेत्रों में, लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा और भीषण गर्मी लोगों पर अपना प्रकोप दिखाएंगी. भारतीय मौसम विभाग IMD ने दिल्ली-NCR तक गर्म मौसम रहने की चेतावनी जारी की है और इस दौरान यह आशंका जताई है कि कुछ जगहों पर रातें भी गर्म रहने की उम्मीद है. ऐसे में राजधानी का पारा 44°C से 46°C और 30°C से 32°C तक पहुंच सकता है.

असम, मेघालय अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

मई का महीना इन इलाकों के लोगों के लिए राहत भरा रहेगा और मई के आखिरी हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार 22-27 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ हिस्सों से लेकर कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ (जिनकी गति 40–50 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में लू कहर जारी है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 22-23 मई तक के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है और इस दौरान इन इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदलेगा मिजाज

पंजाब और पश्चिमी राजस्थान क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग IMD ने  21 से 22 मई तक मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं, जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और साथ ही कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

IMD ने 18 से अधिक राज्यों मे हीटवेव अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 18 से अधिक राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी है-

  • 21 से 27 मई की अवधि के दौरान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई/कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है.

  • 21-27 मई के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ/अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की आशंका है और 25-27 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है

  • IMD के अनुसार 21-25 मई के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है. 26 और 27 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा.

  • 21-24 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में 21-27 मई के दौरान पूर्वी राजस्थान में 21 और 22 मई तक और वहीं में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 24 मई तक बिहार और तेलंगाना में 22 और 23 मई को झारखंड में 21 से 25 मई तक ओडिशा में लू चलने की चेतावनी दी है.

  • 21 से 26 मई तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 21 से 27 मई तक ओडिशा में और 23 से 27 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Heatwave Alert 18 States Delhi Heatwave List Check your city know latest weather Report
Published on: 22 May 2026, 11:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now