Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 March, 2026 12:20 PM IST
IMD ने 17 राज्यों में किया अलर्ट जारी (Image Source-istockphoto)

दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में तपती गर्मी के बाद मौसम ने फिर एक बार करवट ली है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, कई राज्यों में हल्की बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में IMD ने छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. चलिए इस लेख में जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है. 16 से 19 मार्च के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, तथा 18 और 19 मार्च को गुजरात, कोंकण और गोवा राज्यों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना है.

वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है, जिससे इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी.

दिल्ली-एनसीआर मौसम का हाल

रविवार को दिल्ली-NCR में हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और हवाओं में ठंडकपन महसूस हो रही है, जिससे राजधानी में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग IMD  के अनुसार 17 मार्च यानी आज आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C से 34°C और 14°C से 16°C के बीच रहेगा. दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेंगे.

इसके अलावा, 19 मार्च को दिल्ली- एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और शाम-रात के दौरान बहुत भारी बारिश-गरज-चमक के साथ तूफ़ान का एक दौर आ सकता है, जिसमें बिजली कड़कने और 20-30 किमी प्रति घंटा (झोकों के साथ 40 किमी प्रति घंटा तक) की गति से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C से 34°C और 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है.

IMD इन 17 राज्यों में बारिश-बर्फबारी- ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पिछले दो दिनों से देशभर के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है. मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इनमें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं. जहां तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

उधर पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मार्च के महीने में हो रही बर्फबारी ने ठंड की वापसी कर दी है. कई प्रमुख सड़कें बर्फ जमने के कारण बंद हो गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम बर्फ की मोटी परत से ढक गया है, जबकि केदारनाथ में तापमान -11°C तक पहुंच गया.

हालांकि राहत की बात यह है कि दिल्ली समेत मध्य भारत के राज्यों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और यहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD has issued an alert for rain and strong winds across 16 states including Himachal and Bihar
Published on: 17 March 2026, 12:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now