देशभर में मौसम अपने रंग बदल रहा है लगातार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और लोग दिन के समय उमस वाली गर्मी से परेशान है. ऐसे में मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान अधिक होने की संभावना जताई है, जबकि पश्चिम हिमालय इलाकों में मौसम का मीटर घूमेगा और बारिश और बर्फबारी हो सकती है और तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में लगातार गर्मी का पारा ऊपर की ओर ही जा रहा है और इसी चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि झमाझम बारिश कब होगी. फरवरी से मार्च तक में मौसम के मिजाज अब तक गर्म ही है. इसी बीच IMD ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने के साथ तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आंशका जताई है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
अभी तक उत्तर प्रदेश के लोग गर्मी की चपेट खा रहे थे, लेकिन अब मौसम विभाग IMD के अनुसार मौसम करवट लें सकता है और राज्य के लोगों को इस झुलसती गर्मी से राहत मिल सकती है और मौसम खुशनुमा रहने की पूरी गुंजाइश है. IMD के मुताबिक 15-16 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की पूरी आंशका है.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
|
पंजाब 14–16 मार्च हल्की बारिश की संभावना |
|
हरियाणा 14–16 मार्च हल्की बारिश की संभावना |
|
चंडीगढ़ 14–16 मार्च हल्की बारिश की संभावना |
|
पश्चिमी उत्तर प्रदेश 15–16 मार्च हल्की बारिश की संभावना |
|
पश्चिमी राजस्थान 14 मार्च हल्की बारिश की संभावना |
|
पूर्वी राजस्थान 14–15 मार्च हल्की बारिश की संभावना |
|
ओडिशा 10–11 मार्च छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली गिरने और 30–50 किमी/घंटा तेज हवाएं |
|
विदर्भ 13–14 मार्च गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं |
|
छत्तीसगढ़ 13–14 मार्च गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं |
|
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम 10–13 मार्च छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाएं |
|
गंगीय पश्चिम बंगाल 10–12 मार्च गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं |
|
झारखंड 10–12 मार्च गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं |
|
बिहार 11, 15 और 16 मार्च गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं |
|
राजस्थान (कुछ हिस्से) 14 मार्च गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं |
|
केरल 10–16 मार्च छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं |
|
लक्षद्वीप 10–16 मार्च छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाएं |
|
पूर्वी भारत के कई हिस्से 10–16 मार्च बारिश, गरज, बिजली और 30–50 किमी/घंटा तेज हवाएं |
IMD ने इन राज्यों में किया हिट वेव अलर्ट
मौसम विभाग IMD ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्थ कोंकण में 10 और 11 तारीख को गुजरात राज्य के कुछ इलाकों में, साथ ही पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में हीट वेव से लेकर बहुत ज़्यादा हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है. 11 तारीख को नॉर्थ कोंकण के कुछ इलाकों में और 12 मार्च को गुजरात राज्य में हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है. इसके अलावा, 10 से 13 मार्च तक गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम होने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह