दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार में लगातार बारिश हो रही है यानी की भारत के कई राज्यों में मानसून जमकर बरस रहा है. IMD ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR यूपी में रात से जमकर तेज बारिश हो रही है. वहीं, मुंबई में बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है. ऐसे में लोगों को घरों से बाहर जानें में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आइए आगे इस लेख में जानें देशभर के मौसम का मिजाज.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में रात से जमकर बारिश हो रही है और इस दौरान राजधानी के लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है. आज भी आसमान में बादल छाए हुए है और बारिश का होना लगातार जारी है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार सुबह या दोपहर से पहले कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है. इस दौरान राजधानी का तापमान 32°C–34°C और 23°C–25°C के बीच रह सकता है.
पहाड़ी इलाकों में अगले 4 दिनों तेज बारिश की चेतावनी
जुलाई के महीने की शुरुआत से ही पहाड़ों में मानसून दस्तक दे चुका है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 8-14 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में जुलाई की शुरुआत में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. इसी बीच इन इलाकों में मानसून से ऐसे दस्तक दी है कि यहां लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग IMD ने इसी बीच 8-13 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.
छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका
मध्य भारत में मानसून की बारिश ने अपना कहर बरपा दिया है और इस दौरान इलाके के लोगों को गर्मी से कुछ तो राहत मिली है, लेकिन लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए सिरदर्द बन गया. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 13-14 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेशॉ में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.
अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में फ्लैश फ्लड अलर्ट
IMD के मुताबिक, गुजरात के अरावली, दाहोद, महीसागर और पंचमहल, पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर समेत कई जिलों में मध्यम स्तर की फ्लैश फ्लड का खतरा है. वहीं महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के कई जिलों में भी भारी बारिश के कारण जलभराव और तेज सतही बहाव की संभावना जताई गई है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिरमौर तथा उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में भी अगले 24 घंटों के दौरान कम से मध्यम स्तर की फ्लैश फ्लड की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने, मौसम अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा टालने की अपील की है.
लेखक: रवीना सिंह