Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 March, 2026 12:27 PM IST
देशभर के राज्यों में तूफान और बारिश का दौर शुरू

देशभर में लोग गर्मी की मार झेल रहे थे और इसी बीच मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली एनसीआर में 18 मार्च से बारिश का दौर शुरु होने की आंशका है और भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यह गुंजाइश है कि तापमान मेें बदलाव के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, 20 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की IMD ने संभावना जताई है.

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार के दिन से मौसम में बड़ बदलाव देखने को मिला है और इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कल यानी 19 मार्च को दिल्ली-NCR में बादल छाएं रहने की संभावना है और सुबह के समय, बहुत हल्की बारिश-बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके साथ गरज और बिजली भी चमक सकती है. इसके अलावा, ज़मीन पर तेज़ हवाएँ चलेंगी जिनकी गति 20–30 किमी प्रति घंटा  होगी, जिसके चलते तापमान 29°C से 31°C और 19°C से 21°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी.

उत्तर-पश्चिमी भारत  के इन राज्यों  में होगी झमाझम बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग IMD के अनुसार 17 मार्च को, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 kmph की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश- बर्फ़बारी होने की संभावना है और 20 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में, 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश, बर्फ़बारी होने की प्रबल आंशका है.

इसके अलावा, 19 और 20 मार्च को, उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40-50 kmph की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, उत्तराखंड में  IMD के मुताबिक 20 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग स्थानों पर, गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं (हवा की रफ़्तार 50-60 kmph चलने की संभावना है.

वहीं, मौसम विभाग IMD ने 18 और 20  मार्च को हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है और इन राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में  17 और 18 मार्च को  तेज़ हवाएं 30–50 किमी प्रति घंटा तक चलने की आंशका जताई है और आगे भी यह संभावना है कि इन राज्यों में तापमान में बदलाव आए.

दक्षिण प्रायद्वीपीय के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.  IMD ने 17 से 21 मार्च तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 17 से 20 मार्च तक, रायलसीमा में 17 और 18 मार्च को और केरल, माहे में 17 से 19 मार्च तक, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 30–50 km/h की रफ़्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक क्षेत्रों में 17 से 21 मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई है और इन इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Alert Weather conditions in North and West India well as in other states deteriorate to rain and hailstorms weather report
Published on: 18 March 2026, 12:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now