Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 June, 2024 6:18 PM IST
मौसम की ताजा अपडेट, (Image Source: Pinterest)

Aaj Ka Mausam: भारत के विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ने से देशवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि भारत में मानसून की बारिश होने से जल्द ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. IMD के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून/ South-West Monsoon 2024 आज मध्य अरब सागर, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों आगे बढ़ रहा है.

वही, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. ऐसे में आइए आज के मौसम का हाल कैसा रहने वाले है इसके बारे में जानते हैं...

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से लेकर अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.  इसके अलावा 08 जून, 2024 के दौरान केरल, माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

06-10 जून के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश हो सकती है.

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

आज दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके अलावा  05-08 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा अनुमान है कि दिल्ली  में आज न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि आज से लेकर 8 जून, 2024 तक पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान और बिहार के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.

English Summary: IMD alert it will rain in these states from tomorrow Monsoon 2024 latest news
Published on: 04 June 2024, 06:20 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now