Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 September, 2026 10:12 AM IST
बिहार समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना (Image Source-AI generate)

सिंतबर के महीने की शुरुआत होते ही मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने का अलर्ट किया है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. 

वहीं, 16-17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की IMD ने आशंका जताई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

मध्य भारत में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और इस दौरान इस क्षेत्र में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17-19 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-17 विदर्भ में 20-21 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 19-21 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

पूर्वी राज्यों में अगले 6 दिनों मौसम का हाल

पूर्वी भारत में मौसम ने करवट लें ली है और इस दौरान मौसम विभाग IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15-21 सितंबर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15-20 सितंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 16-20 और ओडिशा में 19-21 के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की आशंका जताई है.

इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 सितंबर; गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 15 और 21 सितंबर बिहार और झारखंड, ओडिशा में 15-18 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना 

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पूर्वोत्तर भारत इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 15–21 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

पश्चिम और दक्षिण भारत में व्यापक बारिश की चेतावनी

सिंतबर के महीने की शुरुआत होते ही पश्चिम और दक्षिण भारत में मौसम ने करवट लें ली है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने कोंकण और गोवा में 15–16 सितंबर और 19–21 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में बड़े पैमाने पर से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को तेजी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

वहीं, दक्षिण भारत में भी मौसम ने यूर्टन ले लिया है और मानसून ने दस्तक दें दी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15-21 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में कहीं-कहीं या काफी बड़े इलाके में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, IMD ने दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Heavy Rainfall Alert Over 15 States Including Bihar Imd Weather Update
Published on: 16 September 2026, 10:16 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now