Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 June, 2021 9:51 AM IST
Weather News

जून माह की आखरी सप्ताह की शुरूआत हो चुकी है. वहीं किसान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती करना भी शुरू कर दिए हैं. इसके अलावा, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है. एक तरफ कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी में लोग सूर्य की तपिश से परेशान हैं.

इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, गोवा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ 12 स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं पंजाब, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश हुई. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है. सौराष्ट्र और कच्छ पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

आंध्र प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: heavy rain will occur in 10 states of the country during the next 24 hours
Published on: 28 June 2021, 09:55 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now