Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 July, 2023 6:24 PM IST
आज का मौसम

देशभर में इस हफ्ते की भी शुरूआत भारी बारिश के साथ हुई है. देखा जाए तो भारत में पिछले कुछ दिनों से ही भारी बारिश का दौर जारी है. आइए आज का मौसम देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहने वाला है. इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से भारी बारिश का सिलसिला बना हुआ है और आज भी दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. बीती रात भी दिल्ली और इसके आस-पास सटे कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई रास्ते बंद हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों तक उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है. यह भी अनुमान है कि आज हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

अगले 3-4 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और बिहार के विभिन्न इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 जुलाई तक इन राज्यों में भारी का दौर बना रह सकता है.

अगले 5 दिनों के दौरान गोवा तथा गुजरात क्षेत्र में हल्की/मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Heavy rain will occur across the country for the next 5 days, know how the weather will be today
Published on: 10 July 2023, 06:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now