Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 December, 2022 4:31 PM IST
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain in Tamil Nadu:  तमिलनाडु और उसके तटीय क्षेत्रों में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चेन्नई सहित उत्तरी तटीय तमिलनाडु क्षेत्र में 8 से 10 दिसंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम पूवार्नमान केंद्र के निदेशक पी. सेंथमारई कन्नन ने बताया कि पूर्वोत्तर मानसून जो नवंबर में सक्रिय नहीं था, जिससे राज्य में कम वर्षा हुई थी. अब दिसंबर में इस कमी की भरपाई हो सकती है.

चेन्नई सहित उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक के बाद एक मौसम प्रणालियों के आने की संभावना से दिसंबर के महीने में भारी वर्षा होगी. मौसम विभाग के मुताबिक एक कम दबाव प्रणाली चेन्नई सहित उत्तरी तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाएं ला सकती है.

तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र 5 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बनने की संभावना है. यह 7 दिसंबर तक एक दबाव में बदल सकता है और इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है.

तमिलनाडु में हर साल दिसंबर में आता है चक्रवाती तूफान

रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम के निदेशक ने बताया कि आईएमडी ने अगले 48 घंटों में तमिलनाडु और तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि तमिलनाडु में हर साल दिसंबर माह में चक्रवाती तूफान आता है.

इन जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 6 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 7 दिसंबर को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर बादल गरने के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जबकि आंतरिक तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफानी को लेकर अलर्ट

8 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा, तमिलनाडु के विल्लुपुरम, कुड्डालोर, माइलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और पुदुक्कोट्टई जिलों, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Heavy Rain in Tamil Nadu alert 8 to 10 December
Published on: 05 December 2022, 04:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now