Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 October, 2026 11:08 AM IST
देशभर के मौसम का हाल जानें (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला कल की तेज बारिश ने राजधानी के लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तर-पूर्वी मानसून के आने के साथ प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में इन इलाके के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में कल की तेज बारिश ने ऐसा कहर मचाया की लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया. इसी के चलते राजधानी के लोगों के मन में यह सवाल होगा की क्या आज भी ऐसा मौसम रहेगा, तो आपको बता दें कि आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी या बिजली कड़कने के भी आसार हैं. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C ​​से 20°C के बीच रह सकता है.

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 से 19 अक्टूबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 20 और 21 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 15 से 21 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 15 से 21 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय कर्नाटक में 16 से 21 अक्टूबर और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 17 से 20 अक्टूबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

किन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा?

बारिश के साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने की आशंका है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 से 19 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की गति कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 15 और 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 16 और 17 अक्टूबर को तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 16 से 19 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है. वहीं, तेलंगाना में 15 से 21 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. तटीय कर्नाटक में 15 से 18 अक्टूबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 16 से 17 अक्टूबर और उत्तराखंड में 16 से 18 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है.

इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 15 से 16 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

पश्चिमी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, कोंकण और गोवा में 15 से 16 अक्टूबर के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है. तटीय कर्नाटक में भी 15 अक्टूबर को उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Heavy Rain Alert South India Hailstorm Warning North India Delhi-NCR Weather Forecast
Published on: 16 October 2026, 11:12 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now