दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज हवाओं का चलना जारी है. मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात क्षेत्र में बहुत ज़्यादा भारी बारिश और विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, कोंकण, तेलंगाना में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान IMD ने 19 सितंबर तक कई राज्यो में मौसम खराब होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और हवाओं का चलना जारी है. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में दोपहर और शाम के बीच बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C–34°C और 23°C–25°C के बीच रहने की आशंका है. यानी की आज मौसम सुहावना रहेगा लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना नहींं पड़ेगा.
उत्तर-पश्चिम इलाकों में झमाझम बारिश की चेतावनी
पहाड़ी इलाकों में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है और लगातार तेज बारिश से तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15-17 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में काफी बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है और इलाकों में रह रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी जारी की है.
वहीं, 16-17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में काफी बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
मध्य भारत में आंधी और बिजली गिरने की संभावना
मध्य भारत में लगाताार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. तेज बारिश के साथ तेज हवाओं का चलना जारी है. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13-14 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 13-16 सितंबर को काफी बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने का मौसम विभाग IMD ने अलर्ट जारी किया है और इलाके के लोगों को एतियात बरतने की सलाह दी है.
पूर्वी भारत में बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट
पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 19 सितंबर, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
वहीं, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 13 सितंबर तथा 16 से 19 सितंबर के दौरान और बिहार में 16-17 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है.
ओडिशा में 13-14 सितंबर को तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 सितंबर को ओडिशा में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है.
इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13-15 सितंबर तथा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14-15 सितंबर को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली के साथ बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है. 13 से 17 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी बड़े पैमाने से लेकर बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 18-19 सितंबर को भी इन राज्यों में छिटपुट से लेकर काफी बड़े पैमाने पर बारिश का दौर जारी रह सकता है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश में 13-17 सितंबर और असम व मेघालय में 13-16 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 सितंबर को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है और भारी बारिश की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 13-17 सितंबर, असम और मेघालय में 13-16 सितंबर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
लेखक: रवीना सिंह