Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 May, 2025 10:11 AM IST
देशभर में मौसम ने ली करवट (सांकेतिक तस्वीर)

Weather Update: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली में जहां पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी, वहीं बुधवार रात अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी. इस बदलाव से न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की गई, बल्कि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली.  मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई तक बिहार, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

वहीं, IMD का यह भी कहना है कि 28 मई के दौरान केरल, कर्नाटक में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चल सकती है. ऐसे में आइए आज के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में जानते हैं...

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 23-28 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही, 23-25 ​​मई के दौरान गुजरात राज्य में छिटपुट वर्षा और तेज हवाएं चल सकती है. अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.  की संभावना है और 25-28 मई के दौरान गुजरात राज्य में तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23-28 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 23-28 मई के दौरान गुजरात राज्य में और 23 मई को मराठवाड़ा में भारी वर्षा हो सकती है.

इन राज्यों में चलेगी तेज हवाएं

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 से 26 मई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज, बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. आज से लेकर 25 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. 23-25 ​​मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की भी संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

अगले 24 घंटे को दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा, 24 मई को उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. 23-28 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, राजस्थान में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. जबकि 23 से लेकर 26 मई तक उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ हवाएं चलने की संभावना है.

English Summary: heavy rain Alert and storm Bihar, Madhya Pradesh for next 5 days latest update of IMD report
Published on: 23 May 2025, 10:17 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now