‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 April, 2026 11:36 AM IST
दिल्ली से यूपी तक लू का कहर (Image Source- istockphoto)

राजधानी दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. तेज चिलमिलाती गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले तीन दिनों झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान के अलावा, अन्य कई राज्यों में लू चलने की प्रबल संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को तेज तपती धूप का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोग घरों से निकलते वक्त सावधानी बरतें.

आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

आज राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान 39°C से 41°C और 20°C से 22°C के बीच तक रहने की आशंका है और ज़मीन पर चलने वाली हवाएं पश्चिम दिशा से चलने की उम्मीद है, जिनकी रफ़्तार सुबह के समय 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में संभावना यह है कि लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है.

पहाड़ी इलाकों में आज मौसम बिगड़ने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद,  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना है. IMD के अनुसार आज इन इलाकों में  गरज-चमक, बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है. यानी की इन क्षेत्रों मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

अगले तीन दिनों इन राज्यों में झमाझम बारिश

अप्रैल के महीने में पूर्वोतर भारत में अगले तीन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 19 से 23 अप्रैल के बीच, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 19 से 22 अप्रैल के बीच, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ IMD ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

बिहार, ओडिशा और बंगाल में कैसा रहेगा मौसम का हाल

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD ने बिहार में 19 से 23 अप्रैल तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20 और 21 अप्रैल को झारखंड में 19 से 25 तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएँ 30-50 किमी प्रति घंटा के साथ चलने की IMD ने आशंका जताई है. 

इन राज्यों में लू, गर्म और उमस भरा मौसम रहेंगा

IMD के अनुसार 20 अप्रैल को पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है. वहीं, 19 से 23 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 20- 21 अप्रैल को झारखंड में मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, 20 से 22 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 से 23 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में और 21 से 23 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में लू चलने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Heatwave Delhi-Up Rain Snowfall Hills know weather update
Published on: 20 April 2026, 11:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now