Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 May, 2024 6:12 PM IST
उत्तर भारत में पड़ने वाली है भीषण गर्मी (फोटो साभार: Twitter)

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. गर्मी का आलम यह है कि लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. तेज गर्मी और लू की वजह से लोगों की तबीयत खराब हो रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 25 मई, 2024 को उष्ण लहर (Heat Wave) से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की आशंका है.

आईएमडी ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिहार में आज यानी 22 मई से लोगों को हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है. रेड अलर्ट के दौरान इन राज्यों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु के आंतरिक भाग पर एक परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 तक फैला हुआ है. उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है. वहीं, एक ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र से कर्नाटक तट तक फैली हुई है.

ये भी पढ़ें: देश में मानसून इस दिन देगा दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के डेली बुलेटिन के मुताबिक, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. सिक्किम, लक्षद्वीप उत्तराखंड और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

English Summary: Heatwave Alert weather update aaj ka Mausam weather news in hindi
Published on: 21 May 2024, 06:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now