16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 April, 2026 11:51 AM IST
12 राज्यों में झमाझम बारिश (Image Source-istockphoto)

देश में इन दिनों मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं कहीं तेज गर्मी का प्रकोप तो कहीं आंधी- तूफान. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुी और तटीय महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़,बिहार, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार  के साथ झोंकेदार हवाएँ चलीं.

मौसम विभाग IMD के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी में तापमान 37°C से 39°C और 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की संभावना है.

आज राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

अप्रैल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ था. हल्की बारिश होने से राजधानी के लोगों को तपती गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था, लेकिन अप्रैल के दूसरे हफ्ते में गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म रहने के साथ तापमान 37°C से 39°C और 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम बरपाएगा कहर

पहाड़ी राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और 17-18 अप्रैल को उत्तराखंड में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिसल सकती है.

पूर्वाेतर भारत में झमाझम बारिश की संभावना

पूर्वाेतर भारत में मौसम यूर्टन लेगा और इस दौरान इन राज्यों में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD ने असम और मेघालय में 13 से 17 अप्रैल के दौरान, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 3 से 14 अप्रैल के दौरान, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई  है. 

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 13 से 17 अप्रैल के बीच, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 15 और 16 अप्रैल को बिजली गिरने की भी संभावना है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में 14, 18 और 19 अप्रैल को असम, मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के दौरान, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है.

IMD ने इन राज्यों गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम की दी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है और चेतावनी दी है कि इन राज्यों में तेज गर्मी के प्रकोप को लोगों को झेलना पड़ सकता है. ये इलाके इस प्रकार है-

  •  मध्य प्रदेश

  •  छत्तीसगढ़

  •  मध्य महाराष्ट्र

  •  बिहार

  •  सौराष्ट्र और कच्छ (गुजरात)

  •  कोंकण और गोवा

  •  मध्य महाराष्ट्र

  •  मराठवाड़ा

  •  तटीय ओडिशा

  •  गुजरात

  •  तटीय आंध्र प्रदेश

  •  यनम (पुडुचेरी का हिस्सा)

  •  रायलसीमा (आंध्र प्रदेश का हिस्सा)

  •  तमिलनाडु

  •  केरल

  •  माहे (पुडुचेरी का हिस्सा)

  •  तटीय कर्नाटक

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Heatwave alert India Heavy Rainfall 12 states Imd Warning
Published on: 14 April 2026, 11:57 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now