Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 July, 2023 10:38 AM IST
दिल्ली का मौसम

देश में इस समय मानसून का सीजन चल रहा है. ऐसे में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. देश के लगभग 20 राज्यों के लगभग 230 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस भारी बारिश से देश के तमाम हिस्सों में लगभग 747 मौतें हो चुकी हैं.

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में भारी बरसात के बाद एक बार फिर से गर्मी का कहर फैलने लगा है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना है.  मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों तक काफी गर्मी पड़ने की आशंका है और इसके बाद फिर से बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बात की जाए यमुना के जलस्तर की तो यह अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे आ गई है, लेकिन इसके आस-पास रहने वाले लोगों के घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है.

महाराष्ट्र में बारिश

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन के चलते राज्य में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. राज्य के निचले इलाकों में भी काफी ज्यादा पानी भर गया है. सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद कर रही है. सरकारी आकड़ो के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 145 से अधिक लोग लापता पाए गए हैं. वहीं हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों से भी तबाही की घटना सामने आ रही है. भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 135 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तेज बारिश के कारण माता वैष्णो देवी की हेलीकॉप्टर सेवा यात्रा पर रोक लगा दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

English Summary: Heat wave will continue in Delhi for next two days, heavy rain will occur in some other states
Published on: 21 July 2023, 10:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now