दिल्ली-NCR सहित देश के कई राज्यों में मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है. दोपहर के समय में तेज तपती धूप ने लोगों के पसीने छूटा दिए है. IMD मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में गर्मी का पारा 34°C से 36°C के बीच पहुंच गया है. ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना भी बेहद मुश्किल हो गया है. इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में मौसम बार-बार करवट लें रहा है और मौसम विभाग ने भी बारिश, बर्फबारी होने की संभावना जताई है.
आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-NCR में मौसम में कोई खास बदलाव आने की कोई संभावना नहीं है. IMD के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा और हल्के बादल छाए रहने की आंशका है, क्योंकि देखा जाए तो दिल्ली का पारा ऊपर की ओर ही जा रहा है. ऐसे में दिल्ली-NCR का तापमान 34°C से 36°C और 16°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है.
वहीं, पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. इन इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इन राज्यों में छिटपुट बारिश के साथ बर्फबारी होने की पूरी संभावना है.
इसके अलावा, 9 मार्च को कोंकण में गुजरात के तटीय इलाकों और सौराष्ट्र, कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और नमी वाला मौसम रहने की संभावना है.
इन सात राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने आज इन सात राज्यों में बारिश होने की आंशका जताई है, जिनमें जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश इन राज्यों में IMD ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और यह संभावना जताई है कि इन राज्यों में छिटपुट बारिश, बिजली कड़कने और 30-50 kmph की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है.
IMD की इन क्षेत्रों में उमस भरे मौसम की चेतावनी
मौसम विभाग IMD ने मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल, माले, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में लू, गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी है. साथ ही इन राज्यों के लोगों को यह सलाह दी है कि अधिक उमस भरे मौसम में घरों से बाहर कम निकले और जितना हे सकें अधिक मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि आप लू की चपेट में न आ सकें.
येलो अलर्ट क्षेत्र में IMD की चेतावनी
-
आम लोगों के लिए ठीक-ठाक तापमान और गर्मी ठीक है, लेकिन इससे बच्चों, बुज़ुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले कमज़ोर लोगों को सेहत से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है.
-
ऐसे में धूप में निकलने से बचें.
-
हल्के, हल्के रंग के, ढीले-ढाले कपड़े पहनें.
-
इसके अलावा घर से बाहर निकलते वक्त अपने सिर को कपड़े, टोपी या सनशेड से ढकें.
लेखक: रवीना सिंह