Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 April, 2023 9:57 AM IST
Heat wave alert

मौसम में अब गर्मी का सख्त तेवर देखने को मिलने लगा है. यही वजह है कि देश के ज्यादातर राज्‍यों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू यानी हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गाइडलाइंस जारी की है. हालांकि इस बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना भी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके राज्य में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.  

दिल्ली ने स्कूलों को जारी की गाइडलाइंस

दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो द‍िनों में यहां का अध‍िकतम तापमान 38 से 39 ड‍िग्री तक दर्ज क‍िया जा सकता है. वहीं इसके बाद 18 अप्रैल तक 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तापमान पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में हीट वेव की स्थिति की भविष्यवाणी के बाद, दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए एक सलाह जारी की है. दिशा-निर्देशों में दिल्ली सरकार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के तहत मान्यता प्राप्त दिल्ली के सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दोपहर की शिफ्ट के दौरान असेंबली ना हो. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने कहा है कि सभी स्कूलों को छात्रों को पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. इसके साथ ही कक्षाओं के दौरान छात्रों को वाटर ब्रेक दिया जाना चाहिए.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कई राज्यों में लू की स्थिति की भविष्यवाणी की थी और कहा था कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है. आईएमडी ने देश के कुछ राज्यों में आज गुरुवार, 13 अप्रैल से लू चलने की भी संभावना जताई है. ओडिशा में 13 से 15 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. ओडिशा सरकार ने तो "तीव्र गर्मी की स्थिति" के मद्देनजर 16 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने की भी घोषणा की है. इसके अलावा 12 से 16 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: देश के कुछ हिस्सों में लू को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज कहां होगी बारिश

इन राज्यों में होगी बारिश

इस बीच मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्‍यों में छ‍िटपुट बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि की संभावना भी जताई है. आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं.

English Summary: Heat wave alert: Warning about heat wave in these states, guidelines issued for schools in Delhi
Published on: 13 April 2023, 10:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now