Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 May, 2024 5:38 PM IST
आज का मौसम

IMD Weather Update: पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन वही, कुछ राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ने से जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण और गोवा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बता दें कि 16 मई को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए IMD की रिपोर्ट के अनुसार आज के मौसम का हाल के बारे में विस्तार से जानते हैं...

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण और गोवा में बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात में बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जताई गई है. इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, और कर्नाटक के विभिन्न स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 16, 18 और 19 मई को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है. 16-19 मई, 2024 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है. 17-19 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट है.

लू, गर्म और आर्द्र मौसम की चेतावनी

IMD के मुताबिक, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यह भी अनुमान है कि गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 17 से लू चलने की संभावना है. 18 और 19 मई, 2024 को दिल्ली, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 16 मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. 

English Summary: Heat wave alert in UP Bihar city Aaj ka mausam Today weather
Published on: 15 May 2024, 05:44 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now