Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 August, 2023 10:42 AM IST
people getting wet in the rain

Weather Update:  देश की राजधानी दिल्ली में 10 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, गुरुवार को बारिश की उम्मीद है. दोपहर तक आंशिक या अधिकतर बादल छाए रहेंगे.

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसूनी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. हालांकि, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई जिलों में बारिश के कारण मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. IMD के अनुसार  10 अगस्त तक भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है. प. बंगाल और सिक्किम में 10 अगस्त को बारिश की संभावना है और झारखंड में 10 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 10 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े- आज कहीं हल्की तो कहीं तेज होगी बारिश, जानें देश भर के मौसम का हाल

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने की आशंका है.

इन राज्यों में बारिश

10 अगस्त को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर के अलग – अलग इलाके में बारिश होने की बात कही जा रही है. 9 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है. बारिश की वजह से प्रदेश में देहरादून, टिहरी, पौड़ी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

English Summary: Forecast of rain in Delhi
Published on: 10 August 2023, 10:55 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now