Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 February, 2019 11:12 AM IST

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे हुए इलाकों के आस-पास बना हुआ है. इसी से प्रभावित होकर एक ताकतवर हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और उससे सटे इलाकों पर भी बन रहा है. वहीं पंजाब और हरियाणा राज्यों में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. पंजाब और हरियाणा राज्यों के बीचों-बीच से होकर एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश की तरफ जाती हुई दिखाई पड़ रही है.

इसी बने हुए सिस्टम के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होनी की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है. इन राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

अगर हम मध्य भारत के मौसम की बात करें तो, मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के उत्तर वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों के एक- दो और स्थानों पर भी वर्षा की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क ही बना रहने वाला है.

अब बात पूर्वी भारत की कर लेते हैं तो, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम शुष्क रहने वाला है. इस बीच पूर्वी भारत का न्यूनतम तापमान 2 या 3 डिग्री तक बढ़ेगा. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों में बना हुआ है. हालांकि नम हवाओं के अभाव में यहां कोई भी मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है.

अब हम अंत में दक्षिण भारत के मौसम का जिक्र करते हैं. एक कमजोर वायुदाब तमिलनाडु के आस-पास वाले इलाकों पर बना हुआ है. इस सिस्टम के कारण दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. बाकी दक्षिण राज्यों पर मौसम गर्म और शुष्क ही बना रहेगा.

English Summary: Even today these states will have rain with snow
Published on: 14 February 2019, 11:24 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now