Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 May, 2024 11:16 AM IST
मौसम का अपडेट, सांकेतिक तस्वीर

भारत में भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन देखा जाए तो आज सुबह से ही दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में तापमान काफी अधिक है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

वही, IMD का यह भी कहना है कि आज यानी की 31 मई, 2024 नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में आइए आज का मौसम कैसा बना रहने वाला है. इसके बारे में विस्तार से यहां जानते हैं...

इन राज्यों में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम, मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 01-03 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भी बारिश हो सकती है.

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 31 मई-02 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से भारी बारिश होने की संभावना है. 31 मई-03 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और कर्नाटक में तेज़ सतही हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती है.

आज (31 मई) से 02 जून, 2024 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में चलेगी आंधी

मौसम विभाग के अनुसार, आज (31 मई) से 01 मई, 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा आज गुजरात राज्य में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान  राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वही,  उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों में पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: मानसून ने केरल में दिया दस्तक, इन राज्यों में Rain Alert, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश?

लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और आने वाले कल (1 जून) से पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. 31 और मई-01 जून को कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है. आज (31 मई) और 01 जून को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, बिहार, ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में गर्म रात की स्थिति की संभावना है. 

English Summary: Entry of Monsoon 2024 IMD issued alert for severe heat in Delhi Haryana Uttar Pradesh weather latest news
Published on: 31 May 2024, 11:22 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now