Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 July, 2023 6:40 PM IST
बारिश का अलर्ट (Rain Alert)

भारत में जुलाई महीने से हो रही भारी बारिश से अभी तक लोगों को राहत नहीं मिली है. देखा जाए तो देशभर के विभिन्न इलाकों में हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. आइए जानते हैं कि आज का मौमस आपके शहर में कैसा रहने वाला है.

दिल्ली छाए रहेंगे बादल

दिल्ली के कुछ इलाकों में अभी यमुना का पानी सुखा भी नहीं है और वहीं दिल्ली में हो रही भारी बारिश से फिर से दिल्लीवासियों को जलभराव की स्थिति का डर लग रहा है. बता दें कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में कल रात भी हुई भारी बारिश ने आम जनता की परेशानियों को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज फिर से हल्की से भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. साथ ही IMD ने कुछ इलाकों में तो बारिश का अलर्ट (Rain Alert) पहले ही जारी कर दिया है.

आज यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तेलंगाना, दक्षिण गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा IMD का यह भी कहना हा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आज बारिश की गतिविधिां दर्ज की जा सकती हैं.

मध्य भारत: हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है. साथ ही केरल, कर्नाटक और तेलंगाना  में भी 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Delhi will remain cloudy, today it will rain in these areas, know the condition of your city
Published on: 19 July 2023, 06:44 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now