Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 September, 2023 10:38 AM IST
Delhi Weather Updates

Delhi Weather Update:  पिछले कई दिनों से दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद यहां फिर से गर्मी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों से दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका है, जिससे दिल्ली वालों को गर्मी से काफी राहत मिल सकेगी. आज दिल्ली का तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दौरान हवा की गति सात से नौ किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है.

दिल्ली का बेहतर हुआ AQI

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 93 रहेगा. जो दिल्ली के रोजाना की तुलना में काफी बेहतर है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली की आबो हवा अगले चार से पांच दिनों तक काफी साफ रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने की आशंका है और लखनऊ में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो आज यहा हल्के बादल छाये रहेंगे और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों में आज पड़ेगी बारिश की बौछारें, जानें अपने शहर का हाल

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग ने उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश की आशंका जताई है और इन राज्यों को भारी बरसात की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट भी जारी कर दी है. इसके अलावा हिमाचल में हल्की बारिश के साथ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.

English Summary: Delhi Weather Updates
Published on: 21 September 2023, 10:40 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now