Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 September, 2023 6:14 PM IST
Rain continues in Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है, वहीं, ओडिशा के विभिन्न जिलों में 14 सितंबर से भारी बारिश की संभावना है.

केरल का मौसम(kerala Weather Update)

देश के विभिन्न राज्यों में 14 सितंबर तक भारी बारिश होगी. आईएमडी के अनुसार, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather Update)

झारखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हो गई है. कई स्थानों पर हल्की/ मध्यम बारिश हुई. वहीं अभी भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

 

हरियाणा का मौसम (Haryana Weather Update)

हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है. कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं अब मॉनसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है. आने वाले समय दिनों में भारी बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- उत्तर भारत में भारी बारिश होने से तापमान में आई कमी, आज इन राज्यों में होगी वर्षा

 छत्तीसगढ़ का मौसम (Chhattisgarh Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. आने वाले 4-5 दिनों में राज्य भारी बारिश की उम्मीद है. कई जिलों में अगले 10 दिनों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

महाराष्ट्र का मौसम (Maharashtra Weather Update)

महाराष्ट्र में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है. मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4-5 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है.

English Summary: Delhi Weather Update: Rain continues in Delhi, continues in these states also
Published on: 11 September 2023, 06:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now