खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 May, 2026 11:20 AM IST
दिल्ली-NCR सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में मौसम यूर्टन लें सकता है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश 7–11 cm दर्ज की गई और पंजाब में कुछ जगहों से ओलावृष्टि की खबरें मिली हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि मई के महीने में लगातार कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. वरना मई के महीने में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर देती है, तो आइए जानते हैं आने वाले दिनों मौसम का रंग कैसा रहेगा. बारिश होगी या तेज गर्मी.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय, गरज-बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में तापमान अधिकतम और न्यूनतम 37°C से 39°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पहाड़ी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान 12-14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में 12-16 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश में, छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ 40-50 किमी प्रति घंटा तक चलने की भी संभावना है. ऐसे में तापमान 4–6°C की क्रमिक वृद्धि होने की आशंका है.

(Image Source-AI generate)

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में मौसम करवट लेगा और इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 12 से 16 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है, जिसमें कुछ जगहों पर भारी से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाएँ जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.

इसके अलावा, 13 से 18 मई तक अरुणाचल प्रदेश में, 12 से 18 मई तक असम में, और 14 से 17 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी झमाझम बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई क्षेत्र में बारिश-आंधी की चेतावनी

पूर्वी भारत में मौसम खराब होने की IMD ने चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान 12 से 18 मई के दौरान झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 12 से 16 मई बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं से लेकर बड़े इलाके में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक, बिजली कड़कना और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं. ऐसे में तापमान का पारा 16 मई तक 2–3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, और 17 तथा 18 मई को इसमें कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Ncr Weather Update Imd Issues Rain Alert In 16 states
Published on: 13 May 2026, 11:26 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now