जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 May, 2026 11:00 AM IST
पंजाब सहित 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश (Image Source-Freepik)

मई की शुरुआत होते ही दिल्ली-एनसीआर से लेकर देशभर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, बिहार, झारखंड और ओडिशा से ओलावृष्टि हुई. वहीं,  केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश 7–20 cm दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस हफ़्ते कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

आज से मई की शुरुआत हो चुकी है और दिल्ली-एनसीआर की हवाओं ने भी अपना रंग बदलना शुरु कर दिया है और मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39°C से 41°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की उम्मीद है. यानी की साफ है उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग IMD अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2 से 5 मई के बीच 3 और 4 मई को उत्तराखंड में 1-6 मई के बीच कहीं-कहीं से लेकर बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी, बिजली कड़कना और तेज़ हवाओं का भी चलना जारी रहेगा, जिससे तापमान 2 मई तक अधिकतम 2-3°C की क्रमिक वृद्धि देखने को मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश,हरियाणा और पंजाब में बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD के अनुसार पंजाब में 3 से 6 मई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 मई से 6 मई के तक और उत्तर प्रदेश, राजस्थान में  4 - 6 मई के बीच कहीं-कहीं से लेकर इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी, बिजली कड़कना और तेज़ हवाएं 30-40 किमी-घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

(Image Source-AI generate)

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का कहर टूटने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम, में  गरज, ओलावृष्टि और भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही इन इलाकों में तेज़ हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेगी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम बिगड़ने की संभावना है.  IMD ने भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा तक चलने की आशंका जताई है. साथ, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, विदर्भ में भी 2 मई से 4 मई तक ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Ncr Weather U-turn Imd issues Heavy Rain alert 13 states punjab
Published on: 01 May 2026, 11:06 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now