जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 May, 2026 11:07 AM IST
21 राज्यों में बारिश का अलर्ट (Image Source- AI generate)

दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कुछ जगहों से लेकर कई जगहों पर बिजली कड़कने, तेज़ हवाओं, ओलावृष्टि के साथ तूफ़ान आने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है और इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिल रही है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-एनसीआर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दोपहर या शाम के समय, बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज, बिजली चमकने और तेज़ सतही हवाएँ चलने की भी संभावना है. ऐसे में राजधानी का तापमान 31°C से 33°C और 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 5–7 मई के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश और 7 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बिजली चमकने की भी आईएमडी ने आशंका जताई है.

(Image Source-AI generate)

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी 

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम यूर्टन लेने वाला है. IMD के अनुसार 4 से 6 मई के दौरान जम्मू और कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश और 4 से 8 मई के दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे 5-9 मई के दौरान तापमान में 4-6°C की बढ़ोतरी हो सकती है और इलाके में ठंड का कहर वापस लौट सकता है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, तेज़ हवाओं का अलर्ट 

मई के महीने की शुरुआत से देशभर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और कई राज्यों में तेज बारिश और हवाओं का भी चलना जारी है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 5, 6 और 10 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और 5 और 6 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. ऐसे में इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी. यानी इन राज्यों में प्री-मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

बिहार, झारखंड,ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5, 7 और 8 मई को बिहार में  6 से 10 मई तक झारखंड और 6 से 8 मई तक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज़ हवाएँ 30-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने के साथ  बौछार पड़ने की भी संभावना है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi-Ncr weather today Imd Rain Alert 21 States Thunderstorm Forecast
Published on: 05 May 2026, 11:12 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now