Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 July, 2025 10:24 AM IST
अगले कुछ दिनों तक देशभर में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन वही कुछ स्थानों पर बारिश होने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ी है. ऐसे में IMD का कहना है कि 18 जुलाई तक दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में आगामी दिनों में मूसलधार बारिश हो सकती है.

बता दें कि बीते सोमवार को हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. वहीं, मौसम विभाग ने एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार, आज भी दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. आईएमडी के अनुसार, इस समय मॉनसून दिल्ली के दक्षिण में है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव क्षेत्र के कारण नमी आ रही है, जिससे हल्की बारिश होती रहेगी.

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

इन दिनों हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है. साथ ही, IMD ने आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में येलो अलर्ट किया है. अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश जारी रहने की उम्मीद है.

English Summary: Delhi ncr weather heavy rain alert imd forecast 18-july 2025 weather update latest news
Published on: 15 July 2025, 10:26 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now