‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 February, 2026 11:54 AM IST
दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों का मौसम का हाल जानें (Image Source-istockphoto)

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दें दी है. दोपहर की धूप ने लोगों के पसीने छूटा दिए है. मौसम विभाग की माने तो 23 फरवरी को दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम टेम्परेचर एक के बाद एक 29°C और 31°C और 13°C और 15°C के बीच ऊपर-नीचे होने की उम्मीद है. वहीं, IMD ने हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में बीते सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिला. हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई थीं, लेकिन दोपहर के तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास दिला दिया. IMD ने राजधानी दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहने और आसमान ज़्यादातर साफ़ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ़्तार लगभग 5 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है. इससे सुबह हल्की ठंडक का एहसास बना रहेगा.

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच रह सकता है, जो सामान्य से ऊपर रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 13°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है। साफ़ मौसम के कारण दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है.

पूर्वी मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल का मौसम का हाल

मौसम विभाग IMD के अनुसार यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने की पूरी गुंजाइश है. ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा. IMD ने 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 23 से 24 फरवरी को असम और मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. यानी की आने वाले दिनों में मौसम फिर से करवट लें सकता है और सर्द मौसम का एहसास दिला सकता है.

दक्षिण के इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण इलाकों में अगले 7 दिनों तक बारिश पड़ने की संभावना जताई है. साउथ तमिलनाडु और साउथ केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. IMD ने 23 से 26 फरवरी तक अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और मध्यम बारिश होने की आंशका जताई है.

उत्तर-पश्चिम भारत में IMD तापमान पुर्वानुमान

मौसम विभाग IMD ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को हल्की से मध्यम तपिश महसूस हो सकती है. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi-NCR Sky Clear and UP-Bihar heat will increase know Imd weather report
Published on: 23 February 2026, 11:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now