खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 May, 2026 12:51 PM IST
IMD ने 13 राज्यों में बारिश और कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया (Image Source-AI generate)

मई के महीने की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दी. कई इलाकों में तेज बारिश तो कई भीषण गर्मी का प्रकोप और पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (07–20 cm) दर्ज की गई, और असम में भारी बारिश हुई. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग IMD ने 15-16 मई तक कई राज्यों के लिए मौसम खराब होने की चेतावनी दी है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम फिर एक बार मिजाज बदलने वाला है, जिससे इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 11–15 मई के दौरान इन इलाकों में  कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ 30–60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार तक चलने की संभावना जताई है और इस दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि देखने को मिल सकती है.

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित में बर्फबारी की आशंका

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड इलाकों के लिए मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं से लेकर काफ़ी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फ़बारी, कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ चलने की आशंका है.IMD के अनुसार ऐसे में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है।

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश

पूर्वोतर भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कभी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है और इस दौरान मौसम विभाग ने इन इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक 13–17 मई के दौरान असम और मेघालय में 17 मई को अरुणाचल प्रदेश 15–17 वहीं,असम और मेघालय में 13–16 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की अनुमान जताया है.

IMD की लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 17 मई की रातों के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुवाहाटी के कुछ इलाकों में; 12 से 15 मई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 और 15 मई को विदर्भ में 12 और 13 मई को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा 11 से 14 मई के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात क्षेत्र में लू चलने की संभावना है.

वहीं, 11 से 15 मई के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में रातें गर्म रहने की आशंका  है. 11 मई, को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में मौसम के गर्म और उमस भरा रहने की प्रबल संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Ncr Monsoon Returns Imd Rain Alert 13 States Heatwave warning
Published on: 12 May 2026, 12:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now